चंबल घड़ियाल्स ने पहला एमपीएलटी20 खिताब जीता
चंबल घड़ियाल्स ने पहला एमपीएलटी20 खिताब जीता
इंदौर, 14 जून (भाषा) चंबल घड़ियाल्स ने आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में ग्वालियर शेरनीज को दो रन से हराकर मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) टी20 सिंधिया कप 2026 का पहला खिताब जीता।
चंबल घड़ियाल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 146 रन बनाए। उसकी तरफ से शानदार फॉर्म में चल रही सलामी बल्लेबाज कनिष्का ठाकुर (37 गेंद पर 50 रन) ने अर्धशतक जमाया।
इसके जवाब में ग्वालियर शेरनीज की टीम पांच विकेट पर 144 रन ही बना पाई। उसे अंतिम ओवर में 20 रन की जरूरत थी। कप्तान नुजहत परवीन ने पहली गेंद पर चौका लगाया लेकिन इसके बाद लगातार दो गेंद खाली चली गई। आखिर में उसे अंतिम गेंद पर सात रन की जरूरत थी लेकिन परवीन चौका ही लगा पाई।
भाषा
पंत
पंत

Facebook


