चैंपियंस लीग: बार्सिलोना, लिवरपूल और बायर्न क्वार्टर फाइनल में

चैंपियंस लीग: बार्सिलोना, लिवरपूल और बायर्न क्वार्टर फाइनल में

चैंपियंस लीग: बार्सिलोना, लिवरपूल और बायर्न क्वार्टर फाइनल में
Modified Date: March 19, 2026 / 10:24 am IST
Published Date: March 19, 2026 10:24 am IST

लंदन, 19 मार्च (एपी) बार्सिलोना ने सात गोल किए और लिवरपूल ने चार गोल करके बुधवार को चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में बड़ी जीत दर्ज करके क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

एटलेटिको मैड्रिड ने टोटेनहम के पलटवार का का अच्छी तरह से सामना करते दूसरे चरण में 2-3 से हार के बावजूद 7-5 से जीत दर्ज करके अंतिम आठ में अपनी जगह सुरक्षित की।

बायर्न म्यूनिख के लिए क्वार्टर फाइनल में पहुंचना सबसे आसान रहा। उसने बुधवार को अटलांटा को 4-1 से और कुल मिलाकर 10-2 से हराकर रियाल मैड्रिड के खिलाफ रोमांचक क्वार्टर फाइनल की नींव रखी।

चैंपियंस लीग में एक बार फिर गोल की बरसात हुई। बार्सिलोना ने रोमांचक मुकाबले में न्यूकैसल को दूसरे हाफ में बुरी तरह से हरा दिया और 7-2 से जीत हासिल की।

न्यूकैसल में खेले गए पहले चरण में 1-1 से बराबरी पर रहने के बाद बार्सिलोना ने पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में लामिन यामल के पेनल्टी किक पर किए गए गोल से 3-2 से बढ़त हासिल की।

इसके बाद रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने दो गोल किए, फर्मिन लोपेज़ ने एक शानदार मूव को गोल में बदला जबकि राफिन्हा ने अपना दूसरा गोल किया।

लिवरपूल ने एनफील्ड में गैलाटासराय पर 4-0 से आसान जीत हासिल की। वह इस्तांबुल में पहले चरण में एक गोल से हार गया था। मोहम्मद सलाह हालांकि पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में पेनल्टी पर गोल नहीं कर पाए जब कुल स्कोर 1-0 था।

सलाह ने दूसरे हाफ में इसकी भरपायी कर दी। उन्होंने ह्यूगो एकिटिके और रयान ग्रेवेनबर्च को गोल करने में मदद की और फिर एक शानदार गोल किया।

इस प्रतियोगिता में इंग्लैंड की रिकॉर्ड छह टीमें शामिल थीं और सभी टीमें राउंड ऑफ़ 16 तक पहुंचीं, लेकिन केवल आर्सेनल और लिवरपूल ही आगे बढ़ पाईं। चेल्सी को मंगलवार को मौजूदा चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

क्वार्टर फाइनल में रियाल मैड्रिड और बायर्न म्यूनिख आमने-सामने होंगे। लिवरपूल का सामना मौजूदा चैंपियन पीएसजी से, बार्सिलोना का एटलेटिको मैड्रिड से और आर्सेनल का स्पोर्टिंग लिस्बन से होगा।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में