चैंपियन्स लीग: रीयाल मैड्रिड और पीएसजी क्वार्टर फाइनल में

चैंपियन्स लीग: रीयाल मैड्रिड और पीएसजी क्वार्टर फाइनल में

चैंपियन्स लीग: रीयाल मैड्रिड और पीएसजी क्वार्टर फाइनल में
Modified Date: March 18, 2026 / 01:56 pm IST
Published Date: March 18, 2026 1:56 pm IST

मैनचेस्टर, 18 मार्च (एपी) रीयाल मैड्रिड और पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में क्रमश: मैनचेस्टर सिटी और चेल्सी की वापसी की उम्मीदों को खत्म करते हुए मंगलवार को यहां क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

पहले चरण में तीन गोल की बढ़त हासिल करने के बाद रीयाल मैड्रिड ने विनिसियस जूनियर के दो गोल की मदद से मैनचेस्टर सिटी को उसकी सरजमीं पर 2-1 से हराकर कुल 5-1 के स्कोर से जीत दर्ज की।

गत चैंपियन पीएसजी ने शुरुआती 14 मिनट में दो गोल दागने के बाद चेल्सी को 3-0 से हराया और कुल 8-2 के स्कोर से अंतिम आठ में जगह बनाई।

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में