चैम्पियंस लीग : रोनाल्डो, गिरोड और नेमार का शानदार प्रदर्शन

चैम्पियंस लीग : रोनाल्डो, गिरोड और नेमार का शानदार प्रदर्शन

चैम्पियंस लीग : रोनाल्डो, गिरोड और नेमार का शानदार प्रदर्शन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: December 3, 2020 6:01 am IST

तूरिन ( इटली), तीन दिसंबर ( एपी ) चैम्पियंस लीग के मुकाबलों में सभी सितारा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने कैरियर का 750वां गोल दागा जबकि ओलिवियेर गिरोड ने चार गोल किये ।

वहीं नेमार के शुरूआती गोल के दम पर दबाव बनाते हुए पेरिस सेंट जर्मेन ने ग्रुप एच में मैनचेस्टर युनाइटेड को 3 . 1 से हरा दिया ।

युनाइटेड ने मिडफील्डर फ्रेड की जगह स्थानापन्न खिलाड़ी नहीं बुलाकर बड़ी गलती की । फ्रेड ने पहले हाफ में पीएसजी के लिएंड्रो पेरेडेस को सिर से मारा था ।आखिर में उन्हें 70वें मिनट में लालकार्ड दिखा दिया गया ।

पीएसजी और युनाइटेड के अब नौ अंक है । लेइपजिग के भी नौ अंक हो गए हैं जिसने स्टॉपेज टाइम में शानदार गोल करके इस्तांबुल बसाकसेहिर को 4 . 3 से मात दी ।

युनाइटेड को अब लेइपजिग से खेलना है जबकि पीएसजी का सामना बसाकसेहिर से होगा ।

बोरूसिया डॉर्टमंड ने लाजियो से 1 . 1 से ड्रॉ खेलकर अगले दौर में जगह बना ली ।

युवेंटस पहले ही अगले दौर में पहुंच चुका था जिसके स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो ने अपने कैरियर का 750वां गोल दागा । युवेंटस ने डायनामो कीव को 3 . 0 से हराया । इस मैच में रैफरिंग करने फ्रांस की स्टीफानी फ्रापार्ट ने इतिहास रच दिया जो चैम्पियंस लीग में पहली महिला रैफरी बन गई ।

चेलसी और सेविला भी अगले दौर में पहुंच गए । गिरोड ने चार जबर्दस्त गोल करके स्पेनिश टीम के खिलाफ जीत के सूत्रधार की भूमिका निभाई ।

वहीं लियोनेल मेस्सी को आराम देने वाली बार्सीलोना ने फेरेंकवारोस को एकतरफा मुकाबले में 3 . 0 से हराया ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में