चेन्नई सुपर किंग्स का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला

Ads

चेन्नई सुपर किंग्स का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला

  •  
  • Publish Date - May 20, 2023 / 03:09 PM IST,
    Updated On - May 20, 2023 / 03:09 PM IST

नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में शनिवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

दिल्ली की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है लेकिन चेन्नई के लिए यह महत्वपूर्ण मैच है।

चेन्नई ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि दिल्ली ने ललित यादव और चेतन सकारिया को अंतिम एकादश में शामिल किया है।

भाषा मोना

पंत