शतरंज विश्व कप : डुडा से हारे विदित गुजराती, भारतीय चुनौती समाप्त

शतरंज विश्व कप : डुडा से हारे विदित गुजराती, भारतीय चुनौती समाप्त

शतरंज विश्व कप : डुडा से हारे विदित गुजराती, भारतीय चुनौती समाप्त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: July 29, 2021 10:21 pm IST

सोच्चि (रूस), 29 जुलाई (भाषा) ग्रैंडमास्टर विदित संतोष गुजराती के गुरुवार को पुरुष क्वार्टर फाइनल में यान क्रिस्टॉफ डुडा से हारने के साथ ही भारत की फिडे शतरंज विश्व कप में चुनौती भी समाप्त हो गयी।

यह 26 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी दूसरी बाजी में पोलैंड के खिलाड़ी से 50 चाल में हार गया। इन दोनों के बीच पहली बाजी बुधवार को बराबरी पर छूटी थी।

यह पहला अवसर था जबकि गुजराती विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे।

डुडा सेमीफाइनल में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैगनस कार्लसन से भिड़ेंगे जिन्होंने फ्रांस के एटीने बैकरोट को 2-0 से हराया।

भाषा पंत

पंत


लेखक के बारे में