स्नेहा ने जीता डब्ल्यूपीजीटी के 11वें चरण का खिताब
स्नेहा ने जीता डब्ल्यूपीजीटी के 11वें चरण का खिताब
होसुर, सात अगस्त (भाषा) स्नेहा सिंह ने शुक्रवार को यहां छह शॉट की बढ़त गंवाने के बाद प्लेऑफ में वापसी करते हुए वाणी कपूर को हराकर हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) के 11वें चरण का खिताब अपने नाम किया।
स्नेहा ने दूसरे दिन 10 अंडर का कार्ड खेला था और अंतिम दिन पांच ओवर 76 का कार्ड खेला।
स्नेहा और वाणी का नियमित खेल के बाद स्कोर तीन अंडर 210 से बराबरी पर था। इसके बाद प्लेऑफ में स्नेहा जीत दर्ज करने में सफल रहीं।
स्नेहा ने पहले प्लेऑफ होल में जीत हासिल कर 18 महीने का खिताबी सूखा समाप्त किया।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


