क्रिकेटर अभिषेक पोरेल बलात्कार के आरोपों में गिरफ्तार

Ads

क्रिकेटर अभिषेक पोरेल बलात्कार के आरोपों में गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 11, 2026 / 03:32 PM IST,
    Updated On - August 11, 2026 / 03:32 PM IST

कोलकाता, 11 अगस्त (भाषा) इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को हुगली जिले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर शादी का वादा करके एक महिला के साथ कथित तौर पर यौन संबंध बनाने का आरोप है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

हुगली (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक कुनार भूषण सिंह ने पीटीआई को बताया, ‘‘उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और उन्हें गिरफ्तार करने का अदालत का आदेश था। उन्हें कल देर रात गिरफ्तार किया गया। उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा।’’

पोरेल को मोगरा पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार किया और उन्हें मंगलवार को बाद में चिनसुरा की एक कोर्ट में पेश किया जा सकता है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने क्रिकेटर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के कई प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है जिसमें धारा 69 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधान भी शामिल है।

कर्नाटक की एक मेडिकल छात्रा ने 23 जून को मोगरा पुलिस स्टेशन में पोरेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि वे लगभग साढ़े तीन साल से रिलेशनशिप में थे और शादी करने की योजना बना रहे थे।

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू की।

इसके बाद पुलिस टीमें चंदननगर में पोरेल के घर कई बार गईं लेकिन वह वहां नहीं मिले।

पोरेल और उनके परिवार की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

भाषा सुधीर पंत

पंत