जायडस लाइफसाइंसेज का मुनाफा पहली तिमाही में 36 प्रतिशत घटकर 939.8 करोड़ रुपये पर

Ads

जायडस लाइफसाइंसेज का मुनाफा पहली तिमाही में 36 प्रतिशत घटकर 939.8 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - August 11, 2026 / 03:30 PM IST,
    Updated On - August 11, 2026 / 03:30 PM IST

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) जायडस लाइफसाइंसेज का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 36 प्रतिशत घटकर 939.8 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी ने मंगलवार को बताया कि अधिक खर्च के कारण मुनाफे में कमी आई है।

वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 1,466.8 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने शेयर बाजार दो जानकारी में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल परिचालन आय बढ़कर 8,017 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 6,573.7 करोड़ रुपये थी।

जायडस लाइफसाइंसेज लिमिटेड के अनुसार, पहली तिमाही में कुल खर्च बढ़कर 6,798.3 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में यह 4,808 करोड़ रुपये था।

कंपनी के प्रबंध निदेशक शरविल पटेल ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत मजबूत और लाभदायक रही है। हम नवाचार आधारित और मरीजों पर केंद्रित एक संगठन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हमारे ब्रांडेड पोर्टफोलियो की हिस्सेदारी अब कुल आय में 55 प्रतिशत से अधिक है।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिका में ब्रांडेड बिक्री की हिस्सेदारी 11 प्रतिशत तक रही है।

भाषा यासिर योगेश

योगेश

योगेश