सीआईएसएल डीएमआरसी ने फुटबॉल दिल्ली ए डिविजन का खिताब जीता

सीआईएसएल डीएमआरसी ने फुटबॉल दिल्ली ए डिविजन का खिताब जीता

सीआईएसएल डीएमआरसी ने फुटबॉल दिल्ली ए डिविजन का खिताब जीता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: May 31, 2022 10:15 pm IST

नयी दिल्ली, 31 मई (भाषा) सीआईएसएफ डीएमआरसी ने मंगलवार को यहां बंगदर्शन एफए को एकतरफा मुकाबले में 10-1 से हराकर फुटबॉल दिल्ली ए डिविजन लीग 2021-22 का खिताब जीत लिया।

सुपर छह चरण के तीनों मुकाबले तीन स्थलों पर एक साथ शुरू हुए।

सीआईएसएफ के संतोष कुमार ने छह गोल दागे।

दिल्ली टाइगर्स एफसी की टीम विक्ट्री एफसी को 6-1 से हराकर लीग की उप विजेता रही।

विजेता टीम को 50 हजार रुपये जबकि उप विजेता टीम को 25 हजार रुपये की इनामी राशि मिली।

फुटबॉल दिल्ली के अध्यक्ष शाजी प्रभाकरण ने क्लब, खिलाड़ियों, अधिकारियों, आयोजन समिति और फुटबॉल दिल्ली के कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में