Agra Lucknow Expressway Accident: सुबह-सुबह हाईवे पर मचा कोहराम, एक गलती से खत्म हो गई कई जिंदगियां, कुछ ही सेकंड में मच गई चीख-पुकार

Agra Lucknow Expressway Accident: सुबह-सुबह हाईवे पर मचा कोहराम, एक गलती से खत्म हो गई कई जिंदगियां, कुछ ही सेकंड में मच गई चीख-पुकार

Agra Lucknow Expressway Accident: सुबह-सुबह हाईवे पर मचा कोहराम, एक गलती से खत्म हो गई कई जिंदगियां, कुछ ही सेकंड में मच गई चीख-पुकार

Agra Lucknow Expressway Accident | Photo Credit: AI

Modified Date: July 1, 2026 / 09:17 am IST
Published Date: July 1, 2026 8:54 am IST
HIGHLIGHTS
  • उन्नाव एक्सप्रेसवे पर हादसा
  • बस और कार की टक्कर
  • 5 लोगों की मौत

उन्नाव: Agra Lucknow Expressway Accident उत्तर प्रदेश में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक साथ पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। (Bus Accident Today) हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना ​मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। (Highway Accident)

मिली जानकारी के अनुसार, घटना उन्नाव के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर देवखरी गांव के (Unnao Accident) पास हुआ है। 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से लखनऊ की ओर जा रही स्लीपर बस चालक को झपकी आ गई। जिसके बाद बस डिवाइडर से टकराते हुए कार को टक्कर मार दी और बस खंती में पलट गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि आर्टिगा सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बांगरमऊ सीएचसी से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। बस में कुल 70 यात्री सवार थे। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया।

बस में कुल 70 लोग सवार थे

बांगरमऊ के सीओ हर्ष मोदी ने बताया कि बस में कुल 70 और कार में 9 लोग सवार थे। सीओ ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि बस ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिस वजह से यह हादसा हुआ। यह हादसा उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।