एपीएल के दूसरे सत्र में दीपिका, अतनु, धीरज भी

एपीएल के दूसरे सत्र में दीपिका, अतनु, धीरज भी

एपीएल के दूसरे सत्र में दीपिका, अतनु, धीरज भी
Modified Date: September 12, 2026 / 04:52 pm IST
Published Date: September 12, 2026 4:52 pm IST

नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) चार बार की ओलंपियन दीपिका कुमारी और विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता अतनु दास आठ अक्टूबर से हैदराबाद में शुरू हो रही तीरंदाजी प्रीमियर लीग (एपीएल) के दूसरे सत्र में मेजबान रिकर्व टीम का हिस्सा होंगे ।

गत एशियाई चैम्पियन धीरज बोम्मदेवरा समेत भारत के 36 सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज इसमें दस देशों के 12 अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ मुकाबला करेंगे ।

कंपाउंड वर्ग में कई बार विश्व कप जीत चुकी एशियाई खेल चैम्पियन ज्योति सुरेखा वेन्नम और अभिषेक वर्मा के साथ पूर्व विश्व चैम्पियन ओजस प्रवीण देवताले उतरेंगे ।

विदेशी खिलाड़ियों में तोक्यो ओलंपिक 2020 चैम्पियन तुर्किये के मेटे गाजोज, पेरिस ओलंपिक 2024 कांस्य पदक विजेता अमेरिका की कासे काउफहोल्ड , ब्राजील के डी अलमेइडा और दुनिया की दूसरे नंबर की तीरंदाज ब्रिटेन की एला गिब्सन शामिल हैं ।

भाषा मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में