टाउनसेंड और सिनियाकोवा ने अमेरिकी ओपन महिला युगल खिताब जीता

टाउनसेंड और सिनियाकोवा ने अमेरिकी ओपन महिला युगल खिताब जीता

टाउनसेंड और सिनियाकोवा ने अमेरिकी ओपन महिला युगल खिताब जीता
Modified Date: September 12, 2026 / 02:34 pm IST
Published Date: September 12, 2026 2:34 pm IST

न्यूयॉर्क, 12 सितंबर (एपी) अमेरिका की टेलर टाउनसेंड और चेक गणराज्य की कैटरीना सिनियाकोवा ने एक टीम के रूप में कैरियर ग्रैंडस्लैम पूरा करते हुए वाइल्ड कार्डधारी एशलिन क्रूगर और रॉबिन मोंटगोमेरी को हराकर अमेरिकी ओपन महिला युगल खिताब जीत लिया ।

शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने 5 . 7, 6 . 0, 6 . 2 से जीत दर्ज की ।

तीस वर्ष की टाउनसेंड को एकल वर्ग में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एरिना सबालेंका ने हराया था ।

टाउनसेंड और सिनियाकोवा ने 2024 विम्बलडन, 2025 आस्ट्रेलिया ओपन और इस साल फ्रेंच ओपन जीता था । यह सिनियाकोवा का 12वां ग्रैंडस्लैम है जिन्होंने चेक गणराज्य की ही बारबोरा क्रेसिकोवा के साथ सात और कोको गाफ के साथ एक खिताब जीता है ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में