गत चैम्पियन कर्नाटक को मिजोरम ने ड्रॉ पर रोका

गत चैम्पियन कर्नाटक को मिजोरम ने ड्रॉ पर रोका

गत चैम्पियन कर्नाटक को मिजोरम ने ड्रॉ पर रोका
Modified Date: February 24, 2024 / 05:55 pm IST
Published Date: February 24, 2024 5:55 pm IST

यूपिया, 24 फरवरी (भाषा ) गत चैम्पियन कर्नाटक ने दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी की और संतोष ट्रॉफी फुटबॉल में ग्रुप बी के आखिरी दौर के मुकाबले में मिजोरम से 2 . 2 से ड्रॉ खेला ।

मिजोरम के लिये एम एस डॉंगलियाना (13वां मिनट ) और एम सी मालसाम्जुआला (47वां ) ने गोल दागे ।

कर्नाटक के लिये प्रबीन टिग्गा (67वां ) और विशाल आर (69वां ) ने गोल किया ।

कर्नाटक ने इससे पहले दिल्ली के साथ भी 1 . 1 से ड्रॉ खेला था ।

भाषा मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में