IPL 2019: RCB की लगातार छठवीं शर्मनाक हार, दिल्ली ने 4 विकेट से दी मात

IPL 2019: RCB की लगातार छठवीं शर्मनाक हार, दिल्ली ने 4 विकेट से दी मात

IPL 2019: RCB की लगातार छठवीं शर्मनाक हार, दिल्ली ने 4 विकेट से दी मात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: April 7, 2019 3:14 pm IST

नई दिल्ली: आईपीएल 2019 में रविवार को दिल्ली और आरसीबी के बीच हुए मैच में दिल्ली ने बैंगलोर को 4 विकेट से हरा दिया है। लगातार छठवीं हार है के साथ आरसीबी की टीम आईपीएल के इस सीजन से लगभग बाहर हो गई है। अपनी जगह बनाए रखने के लिए बैंगलोर को अपने आगामी सभी मैचों में जीत दर्ज करनी होगी।

टॉस जीतकर दिल्ली पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन ही बना पाई। दूसरे ही ओवर की पहली गेंद में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल 9 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद आए नए बल्लेबाज एबी डीविलियर्स भी कप्तान कोहली का साथ नहीं निभा पाए और 16 गेदों में 17 रन बनाकर चलते बने। टीम का स्कोर अभी 26 रन तक पहुंचा था कि मार्कस स्टोइनिस भी 15 रन के निजी स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। इन अली ने जरूर तेज गति से रन बनाने की कोशिश की, लेकिन 18 गेंदों में 32 बनाकर आउट हो गए। 18वां ओवर बैंगलोर के लिए बुरी खबर लेकर आया। स्कोर 5-133 था तभी कागिसो रबाडा ने पहली गेंद पर विराट कोहली (33 गेंदों में 41 रन), तीसरी गेंद पर अक्षदीप नाथ (12 गेंदों में 19 रन) और आखिरी गेंद पर पवन नेगी (0) को निपटाया।

आरसीबी के 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम ने अय्यर (67) की पारी की बदौलत 18.5 ओवर में छह विकेट पर 152 रन बनाकर जीत दर्ज की। अय्यर ने 50 गेंद की अपनी पारी में दो छक्के और आठ चौके मारे। दिल्ली को सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (0) के रूप में पहला झटका लगा। टिम साउथी ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर धवन को नवदीप सैनी के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। इसके बाद दिल्ली के बल्लेबाज क्रीज पर जमते नजर आ रहे थे। बैंगलोर को विकेट की दरकार थी। तभी 8.2 ओवर्स में जब टीम का स्कोर 69 था तब पृथ्वी शॉ (22 गेंदों में 28 रन) को पृथ्वी नेगी ने चलता किया। 12.1 ओवर्स में दिल्ली का स्कोर 100 पर पहुंचा। यहां से दिल्ली की मैच में पकड़ मजबूत होती नजर आ रही थी। तभी मोइन अली ने कॉलिन इनग्राम को पगबाधा आउट किया। उन्होंने 21 गेंदों में 22 रन बनाए। दो गेंद बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस टूर्नामेंट का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद टीम ने दो रन के अंदर क्रिस म\रिस (0) ऋषभ पंत (18) के विकेट गंवा दिए। वहीं, राहुल तेवतिया 1 और अक्षर पटेल 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अक्षर ने चौका जड़कर टीम को जीत दिलाई। बैंगलोर की ओर से नवदीप सैनी ने 2 जबकि पवन नेगी, मोहम्मद सिराज, मोइन अली और टिम साउदी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"