दिल्ली एसजी पाइपर्स ने शूटआउट में ओडिशा वारियर्स पर सांत्वना जीत दर्ज की

दिल्ली एसजी पाइपर्स ने शूटआउट में ओडिशा वारियर्स पर सांत्वना जीत दर्ज की

दिल्ली एसजी पाइपर्स ने शूटआउट में ओडिशा वारियर्स पर सांत्वना जीत दर्ज की
Modified Date: January 23, 2025 / 09:50 pm IST
Published Date: January 23, 2025 9:50 pm IST

रांची, 23 जनवरी (भाषा) एलोडी पिकार्ड के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली एसजी पाइपर्स ने बृहस्पतिवार को महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में ओडिशा वारियर्स के खिलाफ शूटआउट में 3-2 से सांत्वना जीत दर्ज की।

नियमित 60 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं।

दिल्ली एसजी पाइपर्स ने कप्तान नवनीत कौर (28वें मिनट) के पेनल्टी स्ट्रोक से पहला गोल किया जिसके बाद ओडिशा वारियर्स ने यिब्बी जेनसन (35वें मिनट) के पेनल्टी कॉर्नर से बराबरी कर ली।

दिल्ली एसजी पाइपर्स ने छह मैचों में पांच अंक लेकर चार टीमों के टूर्नामेंट में सबसे निचले स्थान पर रहते हुए अपना अभियान समाप्त किया।

ओडिशा वारियर्स छह मैचों में 11 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर है।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में