देव रूपारेलिया और इशिता नेगी ने इंडिया जूनियर अंतरराष्ट्रीय ग्रां प्री बैडमिंटन खिताब जीते

Ads

देव रूपारेलिया और इशिता नेगी ने इंडिया जूनियर अंतरराष्ट्रीय ग्रां प्री बैडमिंटन खिताब जीते

  •  
  • Publish Date - August 30, 2026 / 07:33 PM IST,
    Updated On - August 30, 2026 / 07:33 PM IST

पुणे, 30 अगस्त (भाषा) देव रूपारेलिया और इशिता नेगी ने रविवार को यहां इंडिया जूनियर अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन ग्रां प्री में क्रमश: पुरुष और महिला एकल खिताब अपने नाम किए जबकि पवन और पुनीत सुरेश की जोड़ी ने पुरुष युगल का खिताब जीता।

मुंबई के शीर्ष वरीय रूपारेलिया ने उत्तराखंड के निश्चल चंद को 46 मिनट में 21-16, 21-16 से हराया।

दिल्ली की इशिता ने महिला एकल फाइनल में महाराष्ट्र की गाथा सूर्यवंशी को 36 मिनट में 21-19, 21-18 से हराया।

पवन और पुनीत ने इंडोनेशिया की एरिबका ओक्टा डिसाबियन और मुहम्मद जिलाजिक आर्टांडो जकारिया की जोड़ी को 25-23, 21-19 से हराकर पुरुष युगल खिताब जीता।

महिला युगल में थाईलैंड की चंथारत मारंडाकुल और पियरप्लॉय सुत्तीवारायानोन की जोड़ी ने चौथी वरीय दिया भीमैय्या और कीर्ति मंचला को 21-15, 21-11 से हराकर उलटफेर किया।

इंडोनेशिया के जकारिया और अफिज्जाह रहमाधानी की जोड़ी ने मिश्रित युगल का खिताब जीता। उन्होंने पुनीत और अदिति दीपक राज की जोड़ी को 24-26, 21-17, 21-16 से हराया।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता