Hanuman Ansh Box Office Collection/Image Credit: X Handle
Hanuman Ansh Box Office Collection: मुंबई: फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने अचानक से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। टॉक्सिक जैसी फिल्म के सामने भी हनुमान अंश जमकर कलेक्शन कर रही है। फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला और सोशल मीडिया पर फिल्म लगातार ट्रेंड कर रही है। फिल्म के गाने भी चर्चा में बने है। फिल्म का कलेक्श 27 करोड़ पार हो गया है।
एक रिकॉर्ड के मुताबिक़, फिल्म ने 23वें दिन 9.25 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म को 4,137 शोज मिले। फिल्म को 53 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली। फिल्म ने टोटल 27.38 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले हफ्ते में 10 लाख कमाए थे. दूसरे दिन फिल्म ने 20 लाख कमाए। तीसरे दिन फिल्म ने 30 लाख का कलेक्शन किया। चौथे दिन फिल्म ने 10 लाख का बिजनेस किया। (Hanuman Ansh Box Office Collection) पांचवें दिन फिल्म ने 13 लाख कलेक्शन किया। छठे दिन फिल्म ने 13 लाख का बिजनेस किया और सातवें दिन फिल्म ने 12 लाख का कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले हफ्ते में 1.08 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते में फिल्म 40 लाख का बिजनेस किया। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 10.40 करोड़ का बिजनेस किया।
Hanuman Ansh Box Office Collection: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, फिल्म हनुमान अंश को विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 31 जुलाई 2026 को रिलीज हुई थी। फिल्म में शोभिनव सत्या लीड रोल में हैं। उनके अलावा चंदन आनंद, विहान शेडगे, पूर्णिमा तिवार, अनिल रस्तोगी, गुल्शन पांडे, मनीष चौधरी जैसे स्टार्स नजर आए हैं। फिल्म की कहानी नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है। उनकी आध्यात्मिक यात्रा को दिखाया गया है। शोभिनव सत्या ने इस फिल्म से एक्टिंग डेब्यू किया है. उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद किया जा रहा है।
फिल्म के गाने भी चर्चा में बने हैं। फिल्म को लेकर बज क्रिएट हो गया है। आने वाले समय में फिल्म से और अच्छा परफॉर्म करने की उम्मीदें हैं। फिल्म के लिए थिएटर में शोज हर गुजरते दिन के साथ बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को भी फिल्म के अच्छा कमाने की उम्मीदें हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-