लंबे समय बाद जमकर बोला गब्बर का बल्ला, अंग्रेजों के सामने टीम इंडिया ने रखा 317 रनों का विशाल लक्ष्य

लंबे समय बाद जमकर बोला गब्बर का बल्ला, अंग्रेजों के सामने टीम इंडिया ने रखा 317 रनों का विशाल लक्ष्य

लंबे समय बाद जमकर बोला गब्बर का बल्ला, अंग्रेजों के सामने टीम इंडिया ने रखा 317 रनों का विशाल लक्ष्य
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: March 23, 2021 12:59 pm IST

पुणे: खराब फॉर्म के कारण दबाव में चल रहे शिखर धवन के 98 रन और अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले कृणाल पंड्या के आक्रामक अर्धशतक की मदद से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में मंगलवार को पांच विकेट पर 317 रन बनाये । धवन और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिये 105 रन की साझेदारी की । इसके बाद कृणाल और के एल राहुल ने नाबाद साझेदारी करके 57 गेंद में 112 रन जोड़े । कोहली ने 60 गेंद में 56 जबकि राहुल ने 43 गेंद में नाबाद 62 रन बनाये । कृणाल 31 गेंद में 58 रन बनाकर नाबाद रहे ।

Read More: 1 अप्रैल से जिलों में लॉकडाउन लगा सकती है राज्य की सरकार, इंटर स्टेट आवागमन पर नहीं रहेगी रोक, गृह मंत्रालय की नई गाइडलाइन जारी

धवन ने 106 गेंद की अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के जड़े जबकि कृणाल ने सात चौके और दो छक्के लगाये । टी20 श्रृंखला में लय हासिल करने के लिये जूझते रहे राहुल ने भी खुलकर खेला । पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर रोहित शर्मा ( 42 गेंद में 28 रन) और धवन ने पहले विकेट के लिये 64 रन जोड़े । धवन ने सातवें और राोहित ने नौवे ओवर में लगातार दो चौके लगाये ।

Read More: नक्सल हमले में तीन जवान शहीद, जवानों की बस को नक्सलियों ने ब्लास्ट कर उड़ाया

टी20 टीम में अपनी जगह गंवा चुके धवन के कैरियर को मानों इस पारी से संजीवनी मिल गई। भारत का स्कोर 15 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 64 रन था लेकिन रोहित को बेन स्टोक्स ने विकेटकीपर जोस बटलर के हाथाों लपकवाकर भारत को पहला झटका दिया । इसके बाद कोहली क्रीज पर आये और 17वीं गेंद पर पहला चौका लगााया । उधर धवन ने 68 गेंद में अर्धशतक पूरा किया । उन्हें एक जीवनदान भी मिला जब आदिल रशीद की गेंद पर डीप मिडविकेट में मोईन अली ने उनका आसान कैच छोड़ा ।

Read More: नारायणपुर लाए गए घायल जवान, रायपुर रेफर करने की तैयारी, ब्लास्ट में 3 जवान शहीद 15 घायल

कोहली और धवन ने 29वें ओवर में मोईन अली को नसीहत देते हुए 15 रन लिये । कोहली ने अपना 61वां वनडे अर्धशतक 50 गेंद में पूरा किया । वह मार्क वुड की गेंद पर डीप में कैच देकर लौटे ।वहीं धवन को स्टोक्स ने इयोन मोर्गन के हाथों मिडविकेट पर लपकवाया । हार्दिक पंड्या ( एक ) भी स्टोक्स का शिकार बने । आखिरी ओवरों में कृणाल और राहुल ने आक्रामक बल्लेबाजी करके भारत को 300 के पार पहुंचाया । मैच के दौरान सैम बिलिंग्स चौका बचाने के प्रयास में कंधे पर चोट लगा बैठे । वहीं कप्तान मोर्गन को ऊंगली में चोट लगी । ईसीबी ने हालांकि कहा कि दोनों बल्लेबाजी के लिये उतरेंगे ।

Read More: लगी शराब पीने की तलब तो तीन भाइयों ने पी लिया सेनेटाइजर, तीनों की मौत, मौके से पांच लीटर सेनेटाइजर बरामद

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"