दीक्षा आरामको टीम सीरिज में शीर्ष 10 में

Ads

दीक्षा आरामको टीम सीरिज में शीर्ष 10 में

  •  
  • Publish Date - March 11, 2024 / 12:34 PM IST,
    Updated On - March 11, 2024 / 12:34 PM IST

टैंपा ( अमेरिका), 11 मार्च ( भाषा ) भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर आरामको टीम सीरिज के तीसरे और आखिरी दिन एक अंडर 71 के स्कोर के साथ लगातार दूसरी बार शीर्ष 10 में जगह बनाने में कामयाब रही ।

पहले दो दौर में 69 और 70 स्कोर करने वाली दीक्षा ने कुछ छह अंडर 210 स्कोर किया था और संयुक्त छठे स्थान पर रही ।

लेडीज यूरोपीय टूर पर पहला सत्र खेल रही भारत की प्रणवी उर्स ने संयुक्त 17वां स्थान हासिल किया । प्रणवी अब एलईटी आर्डर आफ मेरिट में 14वें और दीक्षा 17वें स्थान पर है ।

जर्मनी की अलेक्जेंड्रा फोस्टरलिंग ने खिताब जीता ।

भाषा मोना

मोना