दीक्षा, हिताशी आस्ट्रेलिया महिला पीजीए चैम्पियनशिप में शीर्ष दस में
दीक्षा, हिताशी आस्ट्रेलिया महिला पीजीए चैम्पियनशिप में शीर्ष दस में
गोल्ड कोस्ट, 22 मार्च (भाषा) भारत की दीक्षा डागर और हिताशी बख्शी आस्ट्रेलियाई महिला पीजीए चैम्पियनशिप में शीर्ष दस में रही ।
दीक्षा ने आखिरी दौर में एक ओवर 72 स्कोर किया और वह संयुक्त सातवें स्थान पर रही ।
हिताशी ने दो ओवर 73 और कुल सात अंडर पार स्कोर करके संयुक्त नौवां स्थान हासिल किया ।
स्थानीय खिलाड़ी हन्नाह ग्रीन ने दूसरा एलईटी खिताब और इस साल का तीसरा खिताब जीता ।
भाषा मोना
मोना

Facebook


