दीक्षा, प्रणवी और अदिति पीआईएफ लंदन चैम्पियनशिप में

दीक्षा, प्रणवी और अदिति पीआईएफ लंदन चैम्पियनशिप में

दीक्षा, प्रणवी और अदिति पीआईएफ लंदन चैम्पियनशिप में
Modified Date: August 5, 2026 / 03:53 pm IST
Published Date: August 5, 2026 3:53 pm IST

लंदन, पांच अगस्त (भाषा) दीक्षा डागर और अदिति अशोक समेत चार भारतीय गोल्फर 20 लाख डॉलर ईनामी राशि के लेडीज यूरोपीय टूर (एलईटी) की पीआईएफ लंदन चैम्पियनशिप में भाग लेंगी ।

दीक्षा दो बार एलईटी खिताब जीत चुकी हैं । वह लगातार शीर्ष दस में रही हैं और फिलहाल ‘आर्डर आफ मेरिट’ में आठवें स्थान पर है । वह 2023 में शीर्ष तीन में रही थी ।

पांच बार की एलईटी विजेता अदिति अभी तक एलपीजीए टूर पर जीत दर्ज नहीं कर सकी हैं ।

उनके अलावा अवनि प्रशांत और प्रणवी उर्स भी इस टूर्नामेंट में भाग लेंगी जिसमें 120 खिलाड़ी नजर आयेंगे ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में