डीपी वर्ल्ड इंडिया चैम्पियनशिप में भारत की चुनौती पेश करेंगे शुभंकर, अनिर्बान

डीपी वर्ल्ड इंडिया चैम्पियनशिप में भारत की चुनौती पेश करेंगे शुभंकर, अनिर्बान

डीपी वर्ल्ड इंडिया चैम्पियनशिप में भारत की चुनौती पेश करेंगे शुभंकर, अनिर्बान
Modified Date: August 5, 2026 / 03:38 pm IST
Published Date: August 5, 2026 3:38 pm IST

नयी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) शुभंकर शर्मा और अनिर्बान लाहिड़ी 15 से 18 अक्टूबर तक दिल्ली गोल्फ क्लब में होने वाली डीपी वर्ल्ड इंडिया चैम्पियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे जबकि इसमें रोरी मैकलरॉय और गत चैम्पियन टॉमी फ्लीटवुड जैसे दिग्गज भी भाग लेंगे ।

चार मिलियन डॉलर ईनामी राशि का यह टूर्नामेंट ‘रेस टू दुबई’ के नौ टूर्नामेंटों में आठवां है । डीपी वर्ल्ड टूर चैम्पियनशिप दुबई में नवंबर में होगी ।

शर्मा और लाहिड़ी के साथ इसमें गत ओपन चैम्पियन रियान फॉक्स , शेन लॉरी, जस्टिन रोस, यूरोपीय राइडर कप कप्तान ल्यूक डोनाल्ड और राइडर कप स्टार विक्टर होवलैंड भी नजर आयेंगे ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में