रैकेटलॉन विश्व चैम्पियनशिप में भारत की अगुवाई करेंगे विक्रमादित्य
रैकेटलॉन विश्व चैम्पियनशिप में भारत की अगुवाई करेंगे विक्रमादित्य
नयी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) विक्रमादित्य चौफला की अगुवाई में भारतीय टीम रॉटरडम में बृहस्पतिवार से शुरू हो रही रैकेटलॉन विश्व चैम्पियनशिप में लगातार तीसरी बार खिताब जीतने उतरेगी ।
भारत की छह सदस्यीय टीम का ऐलान रैकेटलॉन भारत खेल संघ ने किया जिसमें चौफला, प्रशांत सेन, मोनिश मशरूवाला, अक्षय गांधी, राघव जटिया और निधि तिवारी शामिल हैं ।
यह टीम चैलेंज कप में भाग लेगी जिसमें भारत ने पिछले साल खिताब जीता था ।
रैकेटलॉन अनूठा खेल है जो टेबल टेनिस, बैडमिंटन, स्क्वाश और टेनिस का मिश्रण है और चारों खेलों के कुल स्कोर मिलाकर विजेता का चयन होता है ।
भाषा मोना
मोना

Facebook


