जोकोविच ने कोरोना प्रतिबंधों के चलते मियामी ओपन से नाम वापिस लिया

जोकोविच ने कोरोना प्रतिबंधों के चलते मियामी ओपन से नाम वापिस लिया

जोकोविच ने कोरोना प्रतिबंधों के चलते मियामी ओपन से नाम वापिस लिया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: March 20, 2021 7:26 am IST

मियामी, 20 मार्च ( एपी ) शीर्ष वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच ने कोरोना वायरस प्रतिबंधों के चलते मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया ।

इससे पहले रफेल नडाल और रोजर फेडरर भी नहीं खेलने का ऐलान कर चुके हैं । टूर्नामेंट मंगलवार से शुरू हो रहा है और हर सत्र में 750 दर्शकों को ही प्रवेश की अनुमति है ।

जोकोविच ने एक बयान में कहा ,‘‘ मैने तय किया है कि इस दौरान अपने परिवार के साथ घर पर रहूंगा । इतने प्रतिबंधों के बीच मुझे टूर पर अपने समय और परिवार के लिये समय में संतुलन बिठाना है ।’’

नडाल ने कमर में दर्द के कारण नाम वापिस ले लिया जबकि फेडरर घुटने के आपरेशन के बाद वापसी की कोशिश में हैं लेकिन यह टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे।

एपी

मोना

मोना


लेखक के बारे में