Chrome Users Alert: Chrome यूजर्स हो जाएं अलर्ट! सरकार की बड़ी वॉर्निंग, एक गलती से मिनटों में साफ हो सकता है पूरा बैंक अकाउंट!

Chrome Users Alert: साइबर ठग अक्सर फर्जी लिंक और संक्रमित वेबसाइटों के जरिए लोगों को धोखा देते हैं। जैसे ही कोई यूजर इन पर क्लिक करता है उसका डेटा चोरी हो सकता है और बैंक अकाउंट तक खतरे में पड़ सकता है।

Chrome Users Alert: Chrome यूजर्स हो जाएं अलर्ट! सरकार की बड़ी वॉर्निंग, एक गलती से मिनटों में साफ हो सकता है पूरा बैंक अकाउंट!

(Chrome Users Alert/ Image Credit: Pexels)

Modified Date: May 26, 2026 / 05:12 pm IST
Published Date: May 26, 2026 5:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • CERT-In ने Chrome यूजर्स के लिए जारी किया बड़ा अलर्ट
  • पुराने Chrome वर्जन में गंभीर सुरक्षा खामियों का खतरा
  • नकली लिंक से डिवाइस हैक होने का जोखिम

नई दिल्ली: Chrome Users Alert: भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने Google Chrome यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। एजेंसी ने चेतावनी दी है कि Chrome ब्राउजर में कुछ गंभीर सुरक्षा खामियां पाई गई है। जिसका फायदा साइबर अपराधी उठा सकते हैं। इन खामियों की मदद से हैकर्स यूजर्स की निजी जानकारी जैसे पासवर्ड, बैंक डिटेल्स और अन्य संवेदनशील डेटा चुरा सकते हैं।

पुराने वर्जन इस्तेमाल करने वालों को ज्यादा खतरा

रिपोर्ट के मुताबिक, यह सुरक्षा समस्या खासतौर पर उन लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक है जो पुराने वर्जन का Chrome इस्तेमाल कर रहे हैं। साइबर ठग नकली लिंक या संक्रमित वेबसाइटों के जरिए यूजर्स को फंसा सकते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति ऐसे लिंक पर क्लिक करता है तो उसका डिवाइस खतरे में आ सकता है और हैकर्स उसे कंट्रोल कर सकते हैं।

मालवेयर और डेटा चोरी का खतरा

एजेंसी ने बताया कि इस खामी का इस्तेमाल करके साइबर अपराधी डिवाइस में मालवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं। यह खतरनाक सॉफ्टवेयर यूजर की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रख सकता है। इतना ही नहीं कैमरा और माइक्रोफोन तक का एक्सेस हासिल होने का भी खतरा है। इससे ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट करने वाले यूजर्स के लिए जोखिम और बढ़ जाता है।

तुरंत Chrome अपडेट करने की सलाह

सुरक्षा को देखते हुए यूजर्स को तुरंत अपना Google Chrome अपडेट करने की सलाह दी गई है। यूजर Chrome ऐप या Google Play Store से ब्राउजर को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट कर सकते हैं। जिन डिवाइस में ऑटो-अपडेट फीचर ऑन है। उनमें यह अपडेट अपने आप इंस्टॉल हो जाएगा। नया अपडेट इन सुरक्षा खामियों को ठीक करता है और यूजर के डेटा को सुरक्षित रखता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।