जोकोविच ने परीबस ओपन से नाम वापिस लिया

जोकोविच ने परीबस ओपन से नाम वापिस लिया

जोकोविच ने परीबस ओपन से नाम वापिस लिया
Modified Date: March 6, 2023 / 12:22 pm IST
Published Date: March 6, 2023 12:22 pm IST

इंडियन वेल्स, छह मार्च ( एपी ) कोरोना का टीका लगवाये बिना अमेरिका में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलने के बाद शीर्ष वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच ने बीएनपी परीबस ओपन टेनिस से नाम वापिस ले लिया है ।

टूर्नामेंट के आयोजकों ने रविवार की रात को यह घोषणा की । टूर्नामेंट बुधवार से शुरू होकर 19 मार्च तक चलेगा ।

अमेरिका में कोरोना से जुड़े प्रतिबंध 11 मई को खत्म होंगे जिसके बाद विदेशी यात्री टीके के बिना भी यहां आ सकेंगे ।

जोकोविच के बाहर होने से निकोलोज बासिलाश्विली को खेलने का मौका मिला है ।

एपी

मोना

मोना


लेखक के बारे में