डोमीनिक थीम रियो ओपन में हारे

डोमीनिक थीम रियो ओपन में हारे

डोमीनिक थीम रियो ओपन में हारे
Modified Date: February 21, 2023 / 03:27 pm IST
Published Date: February 21, 2023 3:27 pm IST

रियो डी जिनेरियो, 21 फरवरी (एपी) डोमीनिक थीम को सोमवार को यहां रियो ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में तीन सेट में थियागो मोंटेइरों के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

मोंटेइरो ने थीम को सोमवार को पहले दौर के मुकाबले में 6-1, 3-6, 7-6 से हराया।

दुनिया के तीसरे नंबर के पूर्व खिलाड़ी और 2020 अमेरिकी ओपन चैंपियन थीम की कलाई तथा पेट की चोट के कारण रैंकिंग 96 तक गिर गई है। वह ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं खेल पाए और पिछले हफ्ते ब्यूनस आयर्स में उन्होंने साल की पहली जीत दर्ज की।

रियो ओपन 2017 चैंपियन थीम ने 83वें नंबर के मोंटेइरो के खिलाफ पहला सेट सिर्फ 27 मिनट में गंवा दिया। ऑस्ट्रिया के थीम ने दूसरे सेट में वापसी करते हुए जीत दर्ज की लेकिन तीसरे और निर्णायक सेट में हार के साथ मुकाबला दो घंटे और 46 मिनट में गंवा दिया।

अगले दौर में मोंटेइरो की भिड़ंत दूसरे वरीय कैमरन नोरी या जुआन मैनुअल केरुनडोलो से होगी।

एपी सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में