ईस्ट बंगाल ने हैदराबाद एफसी को 2-1 से हराया

Ads

ईस्ट बंगाल ने हैदराबाद एफसी को 2-1 से हराया

  •  
  • Publish Date - September 30, 2023 / 10:30 PM IST,
    Updated On - September 30, 2023 / 10:30 PM IST

कोलकाता, 30 सितंबर (भाषा) क्लिटन सिल्वा ने मैच के आखिरी पलों में गोल कर इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में शनिवार को यहां हैदराबाद एफसी के खिलाफ ईस्ट बंगाल को 2-1 से जीत दिलाने में अहम भमिका निभाई।

हितेश शर्मा ने आठवें मिनट में गोल कर हैदराबाद का खाता खोला। सिल्वा ने हालांकि इसके दो मिनट के बाद ही गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

मैच जब ड्रॉ समाप्त होने की तरफ बढ़ रहा था तभी सिल्वा ने गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

भाषा

आनन्द नमिता आनन्द

आनन्द