ईस्ट बंगाल को एएफसी चैंपियंस लीग-2 के ग्रुप चरण में मिला मुश्किल ड्रॉ

ईस्ट बंगाल को एएफसी चैंपियंस लीग-2 के ग्रुप चरण में मिला मुश्किल ड्रॉ

ईस्ट बंगाल को एएफसी चैंपियंस लीग-2 के ग्रुप चरण में मिला मुश्किल ड्रॉ
Modified Date: August 18, 2026 / 05:39 pm IST
Published Date: August 18, 2026 5:39 pm IST

कुआलालंपुर, 18 अगस्त (भाषा) इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) चैंपियन ईस्ट बंगाल को एएफसी चैंपियंस लीग-2 के लिए मंगलवार को जारी ड्रॉ में ग्रुप डी में जॉर्डन के चैंपियन अल हुसैन एससी, इराक के मजबूत क्लब अल शॉर्टा एससी और ओमान के अल सीब क्लब जैसी मजबूत टीमों के साथ जगह मिली है।

ग्रुप चरण का आगाज 15 सितंबर से होगा। मुकाबले ‘होम एंड अवे (दोनों टीमों के मैदान पर एक-एक मैच)’ राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेले जाएंगे। प्रत्येक टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से दो-दो बार भिड़ेगी। मैचों का विस्तृत कार्यक्रम अभी जारी नहीं किया गया है।

ईस्ट बंगाल ग्रुप चरण में भारत का एकमात्र प्रतिनिधि है। एशिया की दूसरे स्तर की क्लब प्रतियोगिता के ग्रुप चरण में यह उसकी नौवीं उपस्थिति होगी। टीम ने पिछली बार 2015 में इस चरण में हिस्सा लिया था, तब प्रतियोगिता को एएफसी कप के नाम से जाना जाता था।

ईस्ट बंगाल ने 2025-26 आईएसएल खिताब जीतकर एएफसी चैंपियंस लीग-2 के शुरुआती चरण में जगह बनाई थी। टीम ने शुरुआती चरण में कुवैत के अल-अरबी एससी को अतिरिक्त समय तब चले मुकाबले में 4-1 से हराकर ग्रुप चरण का टिकट हासिल किया।

ग्रुप चरण के मुकाबले नौ दिसंबर तक चलेंगे जबकि नॉक आउट चरण (अंतिम-16 से) नौ फरवरी से शुरू होगा। इसका फाइनल 15 मई को खेला जायेगा।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में