भारत की आठ मुक्केबाज एशियाई अंडर-17 चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे
भारत की आठ मुक्केबाज एशियाई अंडर-17 चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे
ताशकंद, 11 मई (भाषा) भारत की अंडर-17 महिला मुक्केबाजों का दबदबा सोमवार को एशियाई चैंपियनशिप में देखने को मिला, जहां आठ मुक्केबाज फाइनल में जगह बनाने में सफल रहीं।
राखी (46 किग्रा), खुशी चंद (48 किग्रा), नव्या (57 किग्रा), दीया (63 किग्रा), हिमांशी (70 किग्रा), ज्योति (75 किग्रा), वंशिका (80 किग्रा) और गुरसीरत कौर (80 किग्रा से अधिक) ने अलग-अलग मुकाबलों में जीत हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनाई।
ममता मुरलीधर (52 किग्रा), मंजुनाथ लमानी (54 किग्रा), इशिका (60 किग्रा) और हरनूर कौर (66 किग्रा) को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इन चारों का अभियान कांस्य पदक के साथ समाप्त हुआ।
भाषा
आनन्द सुधीर
सुधीर

Facebook


