ग्यारह वर्षीय विराज ने यूरोप 290 फिडे रेटिंग अंक हासिल कर बटोरी सुर्खियां

ग्यारह वर्षीय विराज ने यूरोप 290 फिडे रेटिंग अंक हासिल कर बटोरी सुर्खियां

ग्यारह वर्षीय विराज ने यूरोप 290 फिडे रेटिंग अंक हासिल कर बटोरी सुर्खियां
Modified Date: February 3, 2026 / 10:16 pm IST
Published Date: February 3, 2026 10:16 pm IST

मुंबई, तीन फरवरी (भाषा) असम के 11 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी विराज सरावगी ने इटली और जर्मनी में फिडे रेटिंग वाले दो टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 290 रेटिंग अंक हासिल किए हैं।

ये टूर्नामेंट 23 जनवरी को शुरू होकर दो फरवरी को संपन्न हुए।

गुवाहाटी के विराज ने ‘इटालियन इंटरनेशनल ओपन’ में हिस्सा लिया, जिसमें करीब 100 खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 1700 से अधिक रेटिंग वाले कई खिलाड़ियों को हराकर अपना अभियान 3.5 अंक के साथ खत्म किया। इसमें उनकी रेटिंग में 122 अंकों की बढ़ोतरी हुई।

जर्मनी में उन्होंने नॉर्डवेस्ट कप (बी श्रेणी ओपन) में भाग लिया, जहां उनके सामने 2000 से अधिक रेटिंग वाले खिलाड़ी थे। इस टूर्नामेंट में भी दमदार प्रदर्शन के दम पर विराज को 161 रेटिंग अंक मिले।

विराज ‘मुंबई चेस सेंटर’ में कोच श्रीकांत शर्मा मल्लाडी और अन्य प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेते हैं।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में