एमिल रूसुवुओरी टाटा ओपन के फाइनल में

Ads

एमिल रूसुवुओरी टाटा ओपन के फाइनल में

  •  
  • Publish Date - February 5, 2022 / 06:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

पुणे, पांच फरवरी (भाषा) फिनलैंड के युवा खिलाड़ी एमिल रूसुवुओरी ने शनिवार को यहां सेमीफाइनल में कामिल माशजाक पर जीत से टाटा ओपन महाराष्ट्र के फाइनल में प्रवेश किया और पहला एटीपी विश्व टूर खिताब जीतने का मौका हासिल किया।

बाईस साल के रूसुवुओरो ने बालेवाड़ी खेल परिसर में एक घंटे 46 मिनट तक चले चुनौतीपूर्ण मुकाबले में कामिल को 6-3, 7-6 से शिकस्त दी।

एमिल ने पहले सेट में अपने कोण लेते शॉट से अंतर पैदा किया।

वहीं दूसरे सेट में एमिल आक्रामक कामिल के सामने दबाव में आ गये थे लेकिन फिनलैंड के खिलाड़ी ने टाइब्रेकर में 5-0 की बढ़त बनाकर लगातार ऐस लगाकर जीत दर्ज की।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द