एम्मा राडुकानु ने विंबलडन से नाम वापस लिया

एम्मा राडुकानु ने विंबलडन से नाम वापस लिया

एम्मा राडुकानु ने विंबलडन से नाम वापस लिया
Modified Date: June 29, 2026 / 09:54 am IST
Published Date: June 29, 2026 9:54 am IST

लंदन, 29 जून (एपी) ब्रिटिश खिलाड़ी एम्मा राडुकानु दाहिने पैर में चोट लगने के कारण विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट से हट गई हैं।

अमेरिकी ओपन 2021 की चैंपियन राडुकानु ने रविवार शाम को इंस्टाग्राम पर इस फैसले की घोषणा की। उन्हें सोमवार को एंटोनिया रुजिक के खिलाफ अपना पहला मैच खेलना था।

वह इस महीने क्वींस क्लब टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी लेकिन इस दौरान चोटिल हो गई थी। उन्होंने हालांकि रविवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि उन्हें अब भी विंबलडन में खेलने की उम्मीद है।

राडुकानु ने लिखा, ‘‘मैंने अपनी तरफ से हर संभव प्रयास किया लेकिन आज रात के अंतिम स्कैन के बाद पता चला कि चोट गंभीर है और चिकित्सकों ने मुझे नहीं खेलने की सलाह दी। विंबलडन में घरेलू दर्शकों के सामने खेलना मेरे लिए बहुत मायने रखता है, इसलिए यह वास्तव में निराशाजनक है।’’

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में