इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को पारी और 103 रन से हराया
इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को पारी और 103 रन से हराया
लीड्स (इंग्लैंड), 21 अगस्त (एपी) इंग्लैंड ने शुक्रवार को पहले टेस्ट में पाकिस्तान को तीन दिन के अंदर ही पारी और 103 रन से हरा दिया जिससे वापसी करने वाले कप्तान जो रूट के नेतृत्व में यह जीत बैजबॉल के बाद के नए दौर की शानदार शुरुआत रही।
तीसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 409 रन पर समाप्त हुई। इससे उसे पाकिस्तान पर 238 रन की बढ़त मिली। इसके बाद इंग्लैंड ने पाकिस्तान की दूसरी पारी को सिर्फ 135 रन पर समेट दिया। पाकिस्तान की पारी 37.3 ओवर में खत्म हो गई।
इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा टेस्ट बृहस्पतिवार से लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
इंग्लैंड के चार तेज गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।
जोफ्रा आर्चर ने नयी गेंद से पाकिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट किया। ओली रॉबिन्सन ने तीन और विकेट लिए।
लंच के बाद जोश टंग को गेंदबाजी पर लगाया गया और उन्होंने करीब 143 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए। गुस एटकिंसन ने भी शानदार गेंदबाजी की और पाकिस्तान के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मोहम्मद रिजवान का विकेट हासिल किया।
रॉबिन्सन और टंग ने इस मैच में आठ-आठ विकेट लिए। पहली पारी में पांच-पांच विकेट लेने के बाद दोनों ने तीन तीन विकेट लिए।
इंग्लैंड अब एक नए दौर में है। पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स के संन्यास और जून में न्यूजीलैंड से श्रृंखला में 1-2 की हार के बाद टेस्ट कोच ब्रेंडन मैकुलम को हटाए जाने के बाद टीम में बदलाव हुआ है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ इस महीने सीरीज ड्रॉ करने और पिछले सप्ताह अभ्यास मैच खेलने के बाद पाकिस्तान थोड़े आत्मविश्वास के साथ इंग्लैंड पहुंचा था। लेकिन मैच में पाकिस्तान के खिलाड़ी लय में नजर नहीं आए। उनकी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण भी कमजोर रहा।
सुबह इंग्लैंड की पहली पारी खत्म करने के बाद पाकिस्तान के सामने सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या वह मैच को चौथे दिन तक ले जा पाएगा। लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने ऐसा होने नहीं दिया।
एपी नमिता आनन्द
आनन्द

Facebook


