इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान को हराकर सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप की
इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान को हराकर सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप की
बर्मिंघम, 12 सितंबर (एपी) पाकिस्तान नौंवे नंबर के बल्लेबाज रजाउल्लाह खान के शानदार छक्कों की मदद से तीसरे टेस्ट को चौथे दिन तक खींचने में सफल रहा लेकिन इंग्लैंड ने कप्तान जो रूट (नाबाद 62 रन) और जोर्डन कॉक्स (नाबाद 59 रन) के अर्धशतकों से शनिवार को यहां आसानी से लक्ष्य हासिल कर श्रृंखला 3-0 से जीत ली।
पाकिस्तान के गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने पहले ही ओवर में इंग्लैंड का स्कोर दो रन पर दो विकेट कर मेजबान टीम को झटका दिया। लेकिन रूट और कॉक्स ने टीम को संभालते हुए 130 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर लिया।
इंग्लैंड ने एक ही सत्र में 24.2 ओवर में दो विकेट पर 130 रन बनाकर आठ विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ उसने एक दिन रहते सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।
तीसरे दिन पाकिस्तान ने शानदार बल्लेबाजी की। चौथे दिन इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने तुरंत बेन डकेट का विकेट गंवा दिया जिन्हें मध्यम गति के गेंदबाज अब्बास ने विकेट के पीछे कैच कराया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर एमिलियो गे भी पगबाधा आउट हो गए।
रूट और कॉक्स ने इंग्लैंड को 2024 के बाद पहली बार तीन टेस्ट मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप कराने में सफल रहे। इससे पहले 2024 में इसी मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड ने 3-0 से सीरीज जीती थी।
दूसरे टेस्ट में 130 रन देकर नौ विकेट लेने वाले अब्बास ने दूसरी पारी में आठ ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिए।
पाकिस्तान अपनी दूसरी पारी में 449 रन पर ऑलआउट हो गया, जबकि पहली पारी में उसने केवल 133 रन बनाए थे।
इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 453 रन बनाए थे और उसे 320 रन की बढ़त मिली थी।
पाकिस्तान के शुक्रवार को तीसरे दिन ही ऑलआउट होने की उम्मीद थी लेकिन रजाउल्लाह की नौ छक्के जड़ित 81 रन की पारी से टीम ने मैच को चौथे दिन तक खींच दिया।
एपी नमिता आनन्द
आनन्द

Facebook


