माया और एंटोनिना की जोड़ी अमेरिकी ओपन जूनियर युगल सेमीफाइनल में हारीं

माया और एंटोनिना की जोड़ी अमेरिकी ओपन जूनियर युगल सेमीफाइनल में हारीं

माया और एंटोनिना की जोड़ी अमेरिकी ओपन जूनियर युगल सेमीफाइनल में हारीं
Modified Date: September 12, 2026 / 05:09 pm IST
Published Date: September 12, 2026 5:09 pm IST

न्यूयॉर्क, 12 सितंबर (भाषा) भारत की माया राजेश्वरन रेवती और उनकी यूक्रेनी जोड़ीदार एंटोनिना सुष्कोवा का शानदार सफर यहां अमेरिकी ओपन जूनियर बालिका युगल के सेमीफाइनल में मिली हार के साथ समाप्त हो गया।

माया और एंटोनिना की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी को अमेरिकी जुड़वां बहनों अनिका और क्रिस्टीना पेनिकोवा से 6-7(2), 2-6 से हार का सामना करना पड़ा।

भारत और यूक्रेन की इस जोड़ी ने हालांकि टूर्नामेंट में प्रभावशाली प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल तक के सफर में कई वरीय खिलाड़ियों को हराया।

माया और एंटोनिना ने अपने शानदार अभियान की शुरुआत चेक गणराज्य की जाना कोवाकोवा और कैटरीना जाजिक्कोवा की पांचवीं वरीय जोड़ी को हराकर की थी। इसके बाद उन्होंने एक और बड़ा उलटफेर करते हुए रूस की फेलित्साता डोरोफीवा-रिबास और अन्ना पुष्कारेवा की चौथी वरीय जोड़ी को क्वार्टरफाइनल में 6-4, 6-4 से हराया।

माया का एकल अभियान दूसरे दौर में समाप्त हुआ था। 15वीं वरीय माया ने एकल वर्ग में अपने अभियान की शुरुआत अमेरिकी एमरी कॉम्ब्स को 6-2, 6-2 से हराकर की थी, लेकिन दूसरे दौर के रूस की क्वालीफायर अरिना मालिगिना से 3-6, 7-5, 5-7 से हार गईं।

सेमीफाइनल में हार के साथ सत्र के आखिरी ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में