इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 178 रन पर आउट किया
इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 178 रन पर आउट किया
गुवाहाटी, सात अक्टूबर (भाषा) इंग्लैंड ने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को महिला क्रिकेट विश्व कप के मैच में मंगलवार को 178 रन पर आउट कर दिया ।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने तीन विकेट 59 रन पर गंवा दिये थे । इसके बाद शोभना मोस्तारी ने 108 गेंद में 60 रन बनाये लेकिन बांग्लादेश के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे ।
रूबिया खान ने आखिर में 27 गेंद में 43 रन का योगदान दिया ।
इंग्लैंड के लिये सोफी एक्सेलेटन ने तीन और चार्ली डीन ने दो विकेट चटकाये ।
भाषा मोना
मोना

Facebook


