इंग्लैंड के नौ विकेट पर 231 रन

Ads

इंग्लैंड के नौ विकेट पर 231 रन

  •  
  • Publish Date - September 13, 2020 / 04:16 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

मैनचेस्टर, 13 सितंबर (भाषा) इंग्लैंड ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां नौ विकेट पर 231 रन बनाये।

इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। उसकी तरफ से कप्तान इयोन मोर्गन ने सर्वाधिक 42 रन बनाये। आस्ट्रेलिया के लिये लेग स्पिनर एडम जंपा ने तीन विकेट लिये।

आस्ट्रेलिया तीन मैचों की श्रृंखला में अभी 1-0 से आगे चल रहा है।

भाषा पंत नमिता

नमिता