बिहारी लाल इंजीनियरिंग का 302 करोड़ रुपये का आईपीओ 12 अगस्त को खुलेगा

Ads

बिहारी लाल इंजीनियरिंग का 302 करोड़ रुपये का आईपीओ 12 अगस्त को खुलेगा

  •  
  • Publish Date - August 7, 2026 / 11:28 AM IST,
    Updated On - August 7, 2026 / 11:28 AM IST

नयी दिल्ली, सात अगस्त (भाषा) इंजीनियरिंग कास्टिंग और मिश्रधातु इस्पात उत्पाद बनाने वाली बिहारी लाल इंजीनियरिंग लिमिटेड ने अपने 302 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए शुक्रवार को 271-285 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया। यह आईपीओ 12 अगस्त को खुलेगा।

कंपनी ने सार्वजनिक सूचना में कहा कि तीन दिन का यह निर्गम 14 अगस्त को बंद होगा, जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली 11 अगस्त को लगाई जाएगी।

मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ का आकार लगभग 302 करोड़ रुपये बैठता है।

इस निर्गम में 93 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, मौजूदा शेयरधारक 73.20 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे।

निर्गम का 50 प्रतिशत हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी), 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) और शेष 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है।

भाषा योगेश

योगेश