ईस्पोटर्स विश्व कप पेरिस में शुरू

ईस्पोटर्स विश्व कप पेरिस में शुरू

ईस्पोटर्स विश्व कप पेरिस में शुरू
Modified Date: July 9, 2026 / 12:23 pm IST
Published Date: July 9, 2026 12:23 pm IST

पेरिस, नौ जुलाई (भाषा) दुनिया के सबसे बड़े ईस्पोटर्स गेमिंग टूर्नामेंट का पहला सत्र ईस्पोटर्स विश्व कप बृहस्पतिवार को पेरिस एक्स्पो पोर्टे डे वर्सेलेस में शुरू हो गया ।

23 अगस्त तक चलने वाले टूर्नामेंट में 2000 से अधिक एलीट खिलाड़ी , 100 से अधिक देशों के 200 शीर्ष ईस्पोटर्स क्लब दुनिया के सबसे लोकप्रिय 24 खेलों के 25 टूर्नामेंटों में भाग लेंगे जिसकी ईनामी राशि रिकॉर्ड 716 करोड़ रूपये होगी ।

इस टूर्नामेंट में क्वालीफिकेशन का कार्यक्रम इतिहास में सबसे बड़ा है जिसमें 15 लाख से ज्यादा खिलाड़ी दुनिया के सबसे बड़े ईस्पोर्ट्स मंच पर अपनी जगह बनाने के लिए 330 टूर्नामेंट, पब्लिशर लीग और बड़े अंतरराष्ट्रीय सर्किट में हिस्सा ले रहे हैं।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और मैग्नस कार्लसन इसके ब्रांड दूत हैं ।

ईस्पोटर्स फाउंडेशन के सीईओ राफ रीचेर्ट ने कहा ,‘‘ प्रतिस्पर्धी गेमिंग में हमेशा से महान खिलाड़ी, शानदार मुकाबले और यादगार चैम्पियन देखे गए हैं । ईस्पोटर्स विश्व कप इन सभी को एक मंच पर ला रहा है । पेरिस में सात सप्ताह तक चलने वाले टूर्नामेंट के बाद हर खिताब का अपना विजेता होगा लेकिन हर नतीजे के आधार पर क्लब चैम्पियनशिप का फैसला होगा ।’’

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में