यूरो 2020 : स्वीडन से हारकर पोलेंड , लेवांडोवस्की यूरो 2020 से बाहर

यूरो 2020 : स्वीडन से हारकर पोलेंड , लेवांडोवस्की यूरो 2020 से बाहर

यूरो 2020 : स्वीडन से हारकर पोलेंड , लेवांडोवस्की यूरो 2020 से बाहर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: June 24, 2021 5:33 am IST

सेंट पीटर्सबर्ग, 24 जून ( एपी ) दो बार गोल करने से चूके वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर रॉबर्ट लेवांडोवस्की ने बाद में दो गोल किये लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और स्वीडन से 2 . 3 से हारकर पोलैंड यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप 2020 को अलविदा कह चुका था ।

स्टॉपेज टाइम के चौथे मिनट में स्वीडन के विक्टर क्लाएसन ने निर्णायक गोल दागकर अपनी टीम को ग्रुप ई में शीर्ष स्थान दिलाया ।

स्वीडन को अब मंगलवार को ग्लास्गो में उक्रेन से खेलना है ।

बायर्न म्युनिख के स्ट्राइकर लेवांडोवस्की ने यूरो 2020 में तीन गोल किये जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है लेकिन टीम को आगे नहीं ले जा सके । आखिरी सीटी बजने पर उनकी आंखों में आंसू झलकने को थे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ यूरो चैम्पियनशिप में यह मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था । मैने तीन गोल किये लेकिन अब वह मायने नहीं रखता । ’’

दो गोल से पिछड़ने के बाद लेवांडोवस्की ने 61वें और 84वें मिनट में गोल करके टीम को मैच में लौटाया । वह हालांकि इससे पहले 17वें मिनट में दो बार खाली गोल के भीतर गेंद डालने में नाकाम रहे थे ।

स्वीडन के लिये 81वें सेकंड में ही एमिल फोर्सबर्ग ने गोल कर दिया । उन्होंने दूसरा गोल 59वें मिनट में जवाबी हमले पर दागा ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में