एएफसी चैलेंज लीग में एफसी गोवा मुश्किल ग्रुप में

एएफसी चैलेंज लीग में एफसी गोवा मुश्किल ग्रुप में

एएफसी चैलेंज लीग में एफसी गोवा मुश्किल ग्रुप में
Modified Date: August 20, 2026 / 04:39 pm IST
Published Date: August 20, 2026 4:39 pm IST

नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) एफसी गोवा को कुआलालंपुर में बृहस्पतिवार को हुए एएफसी चैलेंज लीग 2026-27 के ड्रॉ में कुवैत की कादसिया एससी, बांग्लादेश की फोर्टिस एफसी और ताजिकिस्तान की एफसी रेगार-टेडएजेड के साथ मुश्किल ग्रुप में रखा गया।

पिछले बुधवार को एएफसी चैंपियंस लीग-दो के प्रारंभिक चरण में तुर्कमेनिस्तान की एफके अरकदाग से हार के बाद एफसी गोवा एशिया की तीसरे स्तर की पुरुष क्लब प्रतियोगिता एएफसी चैलेंज लीग के ग्रुप चरण में पहुंचा।

कादसिया एससी और फोर्टिस एफसी ने क्रमश: कुवैत प्रीमियर लीग 2025-26 और बांग्लादेश फुटबॉल लीग 2025-26 में तीसरा स्थान हासिल किया था जबकि एफसी रेगर-टेडएजेड ने 2025 में ताजिकिस्तान कप जीता था।

ड्रॉ में 20 टीम को चार-चार टीम के पांच ग्रुप में बांटा गया। इनमें तीन ग्रुप पश्चिम क्षेत्र और दो पूर्वी क्षेत्र में हैं। ग्रुप चरण में 17 से 24 अक्टूबर 2026 तक केंद्रीकृत स्थल पर एकल राउंड-रोबिन लीग प्रारूप में मुकाबले खेले जाएंगे।

एफसी गोवा को कुवैत की यात्रा करनी होगी जहां कादसिया एससी ग्रुप सी के सभी मुकाबलों की मेजबानी करेगी।

पश्चिम क्षेत्र में तीनों ग्रुप की विजेता टीम और सभी ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने वाली सर्वश्रेष्ठ टीम क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी।

पूर्वी क्षेत्र में ग्रुप विजेता और उपविजेता टीमें अंतिम आठ में जगह बनाएंगी।

क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल क्रमश: तीन से 18 मार्च और सात से 15 अप्रैल 2027 तक दो चरणों में खेले जाएंगे। फाइनल आठ मई को होगा।

भाषा सुधीर पंत

पंत


लेखक के बारे में