फीफा ने पीएफएफ पर लगाया प्रतिबंध हटाया

फीफा ने पीएफएफ पर लगाया प्रतिबंध हटाया

फीफा ने पीएफएफ पर लगाया प्रतिबंध हटाया
Modified Date: March 3, 2025 / 04:59 pm IST
Published Date: March 3, 2025 4:59 pm IST

लाहौर, तीन मार्च (भाषा) विश्व फुटबॉल की नियामक ईकाई फीफा ने पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ (पीएफएफ) पर लगाया गया प्रतिबंध हटा लिया है चूंकि पाकिस्तान ने खेल के सुचारू संचालन के लिये अपने संविधान में जरूरी बदलाव कर लिये हैं ।

फीफा ने पीएफएफ पर पांच फरवरी को प्रतिबंध लगाया था क्योंकि कांग्रेस सदस्य संविधान में जरूरी बदलाव नहीं कर सके थे । पीएफएफ कांग्रेस के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को जरूरी संशोधनों को लागू करने के लिये सहमति जताई ।

पीएफएफ के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि फीफा ने उन्हें रविवार को बताया कि प्रतिबंध हटा लिया गया है ।

जून 2019 से पाकिस्तान फुटबॉल का संचालन फीफा द्वारा नियुक्त समिति कर रही है जिसे विरोधी गुटों के बीच मतभेदों का समाधान करने और चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई है । पिछले पांच साल में समिति के नेतृत्व में कई बदलावों के बावजूद पाकिस्तान फुटबॉल के मूल मसले जस के तस हैं ।

प्रतिबंध हटने के बाद अब पाकिस्तान 2027 एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर में भाग ले सकेगा जिसमें टीम को ग्रुप ई के पहले मैच में 25 मार्च को सीरिया से खेलना है ।

भाषा

मोना आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में