स्पेन ने ईरान को 1-0 से दी मात, स्ट्राइकर कोस्टा के गोल से करिश्माई जीत

Ads

स्पेन ने ईरान को 1-0 से दी मात, स्ट्राइकर कोस्टा के गोल से करिश्माई जीत

  •  
  • Publish Date - June 21, 2018 / 08:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

मॉस्को। फीफा वर्ल्ड कप में बुधवार स्पेन ने ईरान को 1-0 से हरा दिया है। स्ट्राइकर डिएगो कोस्टा के गोल ने आखिरी समय में जीत दिलाई। स्पेन ग्रुप बी के अपने अगले मुकबाले में सोमवार को मोरक्को से भिड़ेगी जबकि ईरान का सामना पुर्तगाल से होगा।स्पेन को नौवें मिनट में बॉक्स के बाहर बाएं फ्लेंक पर फ्री-किक मिली। मिडफील्डर डेविड सिल्वा ने बेहतरीन क्रॉस दिया लेकिन बॉक्स में कोई भी खिलाड़ी गेंद के पास नहीं पहुंच पाया।

ये भी पढ़ें- सनी लियोनी ने डाली बेटी के साथ न्यूड फोटो

2010 फीफा विश्व का खिताब जीतने वाली स्पेन ने अपने स्वाभाविक खेल को जारी रख। 25वें मिनट में टीम को बॉक्स के बाहर 30 गज की दूरी से फ्री-किक पर गोल करने का मौका मिला लेकिन ईरान के गोलकीपर अली बिरेवांड ने सिल्वा के शॉट को आसानी से रोक लिया। ईरान को 36वें मिनट में मैच का पहला कॉर्नर मिला. हालांकि, वे स्पेन के डिफेंस को भेदने में कामयाब नहीं हो पाए। मैच के 50वें मिनट में मिडफील्डर सर्गियो बुस्क्वेट्स ने बॉक्स के बाहर से जोरदार शॉट लगाया लेकिन बिरेवांड ने अपने बाईं ओर कूदते हुए शानदार बचाव किया।

ये भी पढ़ें- जब पूनम पांडे बिना पैंट के निकल आई घर से बाहर

स्पेन के सबसे अनुभवी खिलाड़ी आंद्रेस इनिएस्ता ने बॉक्स के अंदर मौजूद स्ट्राइकर कोस्टा को पास दिया जिन्होंने गेंद को गोल में डालकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी. ईरान को 61वें मिनट में गोलपोस्ट से लगभग 30 गज की दूरी पर फ्री-किक मिली। मैच के 83वें मिनट में ईरान को बराबरी का गोल दागने का शानदार मौका मिला। बाएं फ्लेंक से वाहिद अमिरी ने बॉक्स में दमदार क्रॉस दिया लेकिन मेहदी तरेमी हेडर से गेंद को गोल में नहीं डाल पाए। 

 

 

वेब डेस्क, IBC24