फुटबॉल दिल्ली 15 मार्च से प्रतियोगिताओं की शुरुआत करेगा

फुटबॉल दिल्ली 15 मार्च से प्रतियोगिताओं की शुरुआत करेगा

फुटबॉल दिल्ली 15 मार्च से प्रतियोगिताओं की शुरुआत करेगा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: February 8, 2021 7:21 am IST

नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) फुटबॉल दिल्ली ने राष्ट्रीय राजधानी से राष्ट्रीय सेकेंड डिविजन लीग के लिए क्लबों को नामांकित करने की समय सीमा को पूरा करने के लिए 15 मार्च से सीनियर डिविजन लीग के साथ प्रतियोगिताएं शुरू करने का फैसला किया है।

रविवार को फुटबॉल दिल्ली ने अपनी कार्यकारी समिति की बैठक में यह फैसला किया।

संघ ने पिछले साल इसी दिन कोरोना वायरस महामारी के कारण अपनी सभी गतिविधियों को निलंबित कर दिया था।

महिला लीग 25 मार्च से शुरू होगी जबकि अप्रैल में कारपोरेट फुटसाल लीग का आयोजन होगा।

नया 2021-22 सत्र जून में दिल्ली कप के साथ शुरू होगा जो नाकआउट प्रतियोगिता है और संघ से मान्यता प्राप्त सभी क्लब इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इसके बाद सी डिविजन लीग होगी।

कार्यकारी समिति ने दिल्ली की राज्य टीम सब जूनियर लड़कियों (अंडर-15) के चयन ट्रायल 20 फरवरी से शुरू कराने का फैसला किया। इसके साथ राष्ट्रीय सब जूनियर चैंपियनशिप की तैयारी होगी जिसके जरिए भारत की अंडर-17 महिला टीम के लिए प्रतिभा की तलाश की जाएगी। इस टीम को अगले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप में खेलना है।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में