पूर्व तीरंदाज श्याम लाल मीणा का निधन

पूर्व तीरंदाज श्याम लाल मीणा का निधन

पूर्व तीरंदाज श्याम लाल मीणा का निधन
Modified Date: May 26, 2026 / 05:38 pm IST
Published Date: May 26, 2026 5:38 pm IST

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) पूर्व भारतीय तीरंदाज श्याम लाल मीणा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

वह 61 वर्ष के थे। उन्होंने रविवार रात अस्पताल में अंतिम सांस ली।

मीणा ने 1988 के सियोल ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

भारतीय तीरंदाजी संघ ने पूर्व तीरंदाज की तस्वीर के साथ पोस्ट किया, “1988 के सियोल ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता स्वर्गीय श्याम लाल मीणा को श्रद्धांजलि।”

उन्होंने कहा, “भारतीय तीरंदाजी में उनके योगदान और विरासत को सदैव सम्मान के साथ याद किया जाएगा।”

केवडिया गांव में जन्में मीणा, लिम्बा राम और रजत हलदर के साथ भारतीय पुरुष रिकर्व टीम का हिस्सा थे, जिसने 1987 में कोलकाता में आयोजित एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।

इस जीत ने भारत को 1988 के सियोल ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में मदद की थी। यह ग्रीष्मकालीन खेलों में देश की तीरंदाजी की पहली भागीदारी थी।

मीणा को खेल में उनके योगदान के लिए 1989 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में