लिवरपूल के पूर्व कोच गेर्राड होलियर का निधन
लिवरपूल के पूर्व कोच गेर्राड होलियर का निधन
पेरिस, 14 दिसंबर (एपी) इंग्लैंड के क्लब लिवरपूल को एक सत्र में तीन खिताब दिलाने वाले पूर्व फ्रांसीसी कोच गेर्राड होलियर का निधन हो गया है। वह 73 वर्ष के थे।
लिवरपूल ने सोमवार को अपने ट्विटर पेज पर उनके निधन की घोषणा की। फ्रांस के खेल दैनिक ली इक्विप ने कहा कि होलियर का निधन फ्रांस में दिल का आपरेशन करवाने के बाद हुई।
लिवरपूल ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘हम तीन खिताब जीतने वाले अपने कोच गेर्राड होलियर के निधन का शोक मना रहे हैं।
होलियर 1990 के दशक के शुरुआती वर्षों में फ्रांस के कोच भी रहे थे लेकिन उनका कार्यकाल यादगार नहीं रहा। फ्रांस की टीम 1994 विश्व कप के लिये क्वालीफाई करने में नाकाम रही जिसके बाद होलियर को अपना पद गंवाना पड़ा था।
लिवरपूल के साथ वह अधिक सफल रहे। उनके रहते हुए इस क्लब ने 2001 में एफए कप, लीग कप और यूएफा कप जीतकर खिताबी हैट्रिक बनायी थी।
एपी
पंत आनन्द
आनन्द

Facebook


