दक्षिण अफ्रीका ने रोका भारत का विजय रथ, चौथे वनडे में 5 विकेट से दर्ज की जीत

दक्षिण अफ्रीका ने रोका भारत का विजय रथ, चौथे वनडे में 5 विकेट से दर्ज की जीत

दक्षिण अफ्रीका ने रोका भारत का विजय रथ, चौथे वनडे में 5 विकेट से दर्ज की जीत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: February 10, 2018 5:14 am IST

भारत और द. अफ्रीका के बीच जारी 6 मैचों की वनडे सीरीज के चैथे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत के विजय अभियान को रोक दिया। जोहानिसबर्ग वनडे में चैथा मैच दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट से जीत लिया। इस मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 50 ओवरों में 290 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन बारिश के खलल के कारण दक्षिण अफ्रीका को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 28 ओवरों में 202 रनों का संशोधित लक्ष्य दिया गया।

बारिश के कारण खेल बंद होने से पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 7.2 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए थे। इसके बाद खेल शुरू होने पर दक्षिण अफ्रीका ने हाशिम अमला 33, डिविलियर्स 18 गेंदों पर 26 रन डेविड मिलर 28 गेंदों पर 39 रन और विकेट कीपर हेनरिच क्लासिन की 27 गेंदों पर 45 रनों की पारियों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने 15 गेंदों के शेष रहते पांच विकेट से मैच जीत लिया।

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में