फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा ‘बेहद दुखद’, अर्जेंटीना को बधाई दी

Ads

फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा ‘बेहद दुखद’, अर्जेंटीना को बधाई दी

  •  
  • Publish Date - December 19, 2022 / 10:44 AM IST,
    Updated On - December 19, 2022 / 10:44 AM IST

लुसैल (कतर), 19 दिसंबर (एपी) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैकरोन अपने देश की फाइनल में हार से बेहद निराश थे लेकिन उन्हें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। उन्होंने विश्व कप जीतने के लिए अर्जेंटीना और उसके प्रशंसकों को बधाई भी दी।

फाइनल मैच देखने के लिए विशेष रूप से कतर पहुंचे मैकरोन ने पत्रकारों से कहा,‘‘ निश्चित तौर पर हम बेहद दुखी और बहुत निराश हैं।’’

मैकरोन मैच के बाद फ्रांस के खिलाड़ियों से मिले और उन्होंने काइलियन एमबापे और उनके साथियों को सांत्वना दी।

उन्होंने कहा,‘‘ मैंने उनसे कहा कि आप सभी ने हम को गौरवान्वित किया है और हम सभी में उत्साह भरा है।’’

मैकरोन ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के साथ ही अर्जेंटीना को बधाई भी दी।

उन्होंने कहा,‘‘ अर्जेंटीना, उसके खिलाड़ियों और वहां के लोगों को बधाई।’’

एपी पंत

पंत